Wed. Jul 1st, 2026

कल बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

सामाचार इंडिया/देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट कल वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। मंदिर को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया है। इस वर्ष अबतक 18 लाख 16 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम की यात्रा की है। गौरतलब है कि गंगोत्री के 14 नवंबर और केदारनाथ व यमनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को पहले ही शीतकाल के लिए बंद कर दिए गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *