Wed. Apr 22nd, 2026

अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी

logo

सामाचार इंडिया/देहरादून। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं। महेंद्र सिंह धोनी उत्तराखंड अल्मोड़ा स्थित अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे। अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे पहले कुलदेवता के दर्शन किये। कुलदेवता के दर्शन करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की कामना की। भारततीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ कुमाऊं के भ्रमण पर हैं। बता दें कि बुधवार को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने पैतृक गांव जैंती के ल्वाली अल्मोड़ा पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी ने गांव के मंदिरों में ईष्ट देव की पूजा अर्चना की। इस दौरान ग्रामीणों ने धोनी दंपति का भव्य स्वागत किया। जिसके बाद धोनी ग्रामीणों के साथ अपने पैतृक आवास पहुंचे। ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने बताया महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले अपने परिजनों के साथ 2003 में गांव आए थे। 20 साल बाद वह दोबारा गांव आए हैं। उन्होंने बताया इस दौरान ग्रामीणों की धोनी से काफी मुद्दों पर बातचीत भी हुई। महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों व युवाओं ने उनके साथ जमकर तस्वीरें भी खींची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ अभी कुछ दिन उत्तराखंड में रहेंगे। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *