Sat. Sep 21st, 2024

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित

logo

समाचार इंडिया।अल्मोड़ा। संसद से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने के बाद भाजपा महिला मोर्चा जगह जगह सम्मेलनों का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में आज अल्मोड़ा में भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अल्मोड़ा द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की मधु भट्ट ने शिरकत की। उन्होंने नारी नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन में स्थानीय उत्पादों, लोक कला पर आधारित स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्त निर्मित प्रदर्शनी लगाई गई।राज्यमंत्री मधु भट्ट ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आने वाले समय में महिलाओं को इस 33 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधान मंत्री  का उत्तराखण्ड और अल्मोड़ा से विशेष स्नेह हैं, आज मां नंदा सुनंदा के निवास नंदा देवी से और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा इसी स्थान से एकात्म मानववाद की रचना की ऐसे स्थान से विशेष स्थान से माननीय प्रधान मंत्री को धन्यवाद दे रही हैं। महिलाएं आगे भी कंधा से कंधा मिलाकर राजनीतिक क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *