उत्तराखण्ड मंगलौर विधायक सरबत करीम अंसारी का निधन October 30, 2023 समाचार इंडिया। हरिद्वार। हरिद्वार के मंगलौर विस सीट से बसपा के विधायक सरबत करीम अंसारी का सोमवार को निधन हो गया। 65 वर्षीय अंसारी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। वह दूसरी बार इस सीट से विधायक चुने गए थे। उनके निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और बसपा सुप्रीमो मायावती ने शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंसारी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है । यहां जारी अपने संदेश में धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। सरबत करीम अंसारी हरिद्वार जिले में मंगलौर क्षेत्र से विधायक थे । 2022 में उन्होंने दूसरी बार इस क्षेत्र से चुने गए थे। वह पहली बार वह 2012 में विधायक बने थे। उनके निधन पर तमाम राजनीतिक दलों की ओर से शोक जताया गया है। Continue Reading Previous सतर्कता विभाग में सृजित होंगे नए पद : मुख्यमंत्रीNext अपने अधीन कार्य कर रहे कर्मियों के कार्यों को सरल बनाए जिलाधिकारी More Stories उत्तराखण्ड जिलाधिकारी ने घायलों से की मुलाकात April 21, 2026 उत्तराखण्ड बागेश्वर में LPG व पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारु April 21, 2026 उत्तराखण्ड शिकायतों की ली समीक्षा बैठक April 21, 2026 Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.