Sun. Sep 22nd, 2024

राज्यमंत्रिमण्ड ने कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगाई मोहर

समाचार इंडिया। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हुई  राज्यमंत्रिमण्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मोहर लगाई गई। बैठक में मंत्रिमंडल ने अक्टूबर 2005 तक भर्ती हुए राज्यकर्मियों को कार्मिक पुरानी पेंशन योजना का विकल्प देने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने प्रदेश भर में वर्षा जल संरक्षण के लिए  हजारों चैक डैमबनाने की सहमति प्रदान की गई। साथ ही रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी और मसूरी के कैम्पटी को नगर पंचायत व मुनिकीरेती को नगरपालिका परिषद बनाने पर मोहर लगाई। मंत्री मंडल ने एक अक्टूबर, 2005 तक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन का विकल्प मिलेगा। प्रदेश में गदेरों पर चेकडैम बनाने के लिए मास्टर प्लान बनेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में बरसाती पानी को रोकने के लिए भी चेकडैम बनाए जाएंगे। मंत्रिमंडल ने 15 साल पुराने वाहन स्क्रैप कराने पर मिलेगी सब्सिडी, कमर्शियल पर 15, प्राइवेट वाहन पर मिलेगी 250% टैक्स छूट मिलेगी।  वन पंचायतों में जड़ी बूटी उत्पादन को भी मंजूरी दी गई। 2005 से पहले विज्ञप्ति वाले कर्मियों को पुरानी पेंशन मिलेगी।
मंत्रिमंडल ने 35 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को  2400 सलाना वर्दी भत्ता दी जाएगी। मंत्रिमंडल नेघर पर सोलर हीटर लगाने पर  सब्सिडी देने पर मोहर लगा दी है।  पुराने उद्योगों के विस्तार पर भी सरकार  सब्सिडी देगी। साथ ही आठवीं के बाद आईटीआई करने पर हाई स्कूल का सर्टिफिकेट मिलेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *