Tue. Apr 21st, 2026

रक्षा राज्यमंत्री ने सैनिक स्कूल को दी बधाई

समाचार इंडिया। भवाली। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सैनिक स्कूल के छात्र शिवराज को एन डी ए की परीक्षा में देश भर में टॉप करने पर शुभकामनाये दी है केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने शिवराज को फोन कर उन्हें प्रतिष्ठित परीक्षा में देश भर में टॉप कर उत्तराखण्ड का नाम रोशन करने पर शुभकामनाये दी कहा कि शिवराज जैसे छात्र भारत का भविष्य है शिवराज ने न सिर्फ क्षेत्र का बल्कि प्रदेश अपने विद्यालय सहित अपने माता पिता का भी नाम रोशन किया है कहा कि वे छात्र से स्वयं पहुचकर मुलाकात करेंगे केंद्रीय मंत्री ने सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय डंगवाल को भी विद्यालय की इस उपलब्धि पर शुभकामनाये दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *