Tue. Apr 21st, 2026

जिला स्तरीय कला उत्सव का किया आयोजन

logo

सामाचार इंडिया/देहरादून। बागेश्वर में जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। कला उत्सव में तीन ब्लॉकों के 60 छात्र-छात्राओं ने 10 विधाओं में भागीदारी की। सभी विधाओं से उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय कला उत्सव के लिए किया जाएगा। जिला स्तरीय कला उत्सव का शुभारंभ राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दीप जोशी ने किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, शास्त्रीय गायन, लोक गायन, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, चित्रकला व मूर्तिकला, स्थानीय खिलौने एवं खेल, नाटक और एकल अभिनय के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में शामिल बिजेंद्र पांडे, राजेश्वरी कार्की, डॉ दीपक चंद्र, डॉ हरीश दफौटी, डोली जोशी, सविता जोशी, पंकज साह, भावना लोहनी आदि रहे। कार्यक्रम समन्वयक किरन जोशी ने बताया की जिला स्तरीय कला उत्सव में उत्कर्ष प्रर्दशन करने वाले छात्र छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वही प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *