Mon. Jun 8th, 2026

स्कूटी खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

 समाचार इंडिया। उत्त्तरकाशी। गत देर रात को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पोखू देवता के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गत रात  करीब साढ़े नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पोखू देवता के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना पर राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुँच कर दोनों युवकों को खाई से निकालकर 108 से अस्पताल पहुँचाया, झा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मृतकों की पहचान विवेक(26) पुत्र जयप्रकाश ग्राम बड़ेथी और बीपेंद्र(22) पुत्र  प्यारेलाल, निवासी ग्राम मातली उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *