Tue. Apr 21st, 2026

अधूरे कार्यों कार्यों को तय समय पर पूरा करें : अग्रवाल

समाचार इंडिया। देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचन्द अग्रवाल ने  स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने  अधिकारियों को सड़क निर्माण, सीवरेज और ड्रेनेज के अधूरे कार्यों कार्यों को तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए । शहरी मंत्री ने कहा कि सीवरेज कार्यों के अन्तर्गत लैंसडौन चौक पर सीवरेज का कार्य पूर्ण हो चुका है। अग्रवाल धर्मशाला से पथरीबाग तक के सीवरेज का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत शहर भर में लगभग 24 वाटर एटीएम कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून शहर में 30 स्मार्ट बसों का संचालन किया जा रहा है, जिससे लगभग 5 करोड़ 63 लाख रूपये की आय हुई है । उन्होंने कहा कि जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून के बीच चलने वाली इलेक्ट्रिक बस की आय कम हो रही है। उन्होंने कहा कि इस बस की आय में वृद्धि के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देने के साथ ही  स्टापेज की संख्या बढ़ाने को कहा। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि दिसम्बर में  होने वाली इन्वेसटर्स समिट से पूर्व स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत अवशेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत हो रहे कार्यों का निरीक्षण करने के साथी गुणवत्ता परखने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *