Tue. Apr 21st, 2026

शीतकाल के लिए भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद

समाचार इंडिया/चमोली। चतुर्थ केदारनाथ भगवान रुद्रनाथ के कपाट 18 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए हैं। भगवान रुद्रनाथ की चलविग्रह डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर पहुंची इस दौरान सेकड़ो की संख्या में श्रद्धालु चलविग्रह डोली के स्वागत के लिए पहुंचे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान रुद्रनाथ के दर्शन किये मुख्य पुजारी चक्रधर तिवारी ने बताया की उत्तरभारत में रुद्रनाथ एक मात्र ऐसा शिव मंदिर है जहां पर भगवान शिव के मुख दर्शन होते हैं। शीट काल में भगवान रुद्रनाथ की चलविग्रह डोली गोपीनाथ मंदिर में विराजमान रहेगी यही भक्त भगवान रूद्र के दर्शन कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *