Tue. Apr 21st, 2026

जल जीवन मिशन कार्यों को तुरंत पूरा करें

समाचार इंडिया। पौड़ी- जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन कार्यों का इसी माह का लक्ष्य देते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य पूर्ण करते हुए प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कार्यों को गुणवत्ता व पारदर्शिता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष जिन अधिकारियों द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है उनकी जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने विद्युत विभाग द्वारा पंपिंग स्टेशन पर पानी को पम्प करने के लिए विद्युत संयोजन दिये जाने में बरती जा रही ढिलाई पर अधिशासी अभियंता विद्युत श्रीनगर, पौड़ी व कोटद्वार के वेतन रोकने के निर्देश दिये। वहीं द्वारीखाल क्षेत्र में कम प्रगति पर संबंधित उपजिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया।जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन कार्यों की बैठक लेते हुए उपजिलाधिकारी पौड़ी को कल्जीखाल व पैडुल क्षेत्र में जल जीवन मिशन कार्यों में हो रहे विवादों का निस्तारण करते हुए दो दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। वहीं उन्होंने अन्य क्षेत्रों के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में कार्यों को लेकर समस्या हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *