Tue. Apr 21st, 2026

एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

समाचार इंडिया। देहरादून। पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट लेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने  प्रदेश के कुछ हिस्सों में  बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग के अनुसार  16, 17 और 18 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट  जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार 16 अक्टूबर को  देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में मौसम बदल सकता है। अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *