Fri. Dec 19th, 2025

मौसम का मिजाज बदला, हिमालय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी

समाचार इंडिया। रुद्रप्रयाग। प्रदेश में आज मौसम ने करवट ली और ऊंचाई वाले हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। बर्फबारी होने से निचले वाले क्षेत्रों में मौसम सर्द हो गया है। केदारनाथ में भी बर्फबारी हुई। धाम के दर्शन को पहुंचे तीर्थयात्रियों ने भी बर्फबारी का आनंद उठाया।
जून में भी केदारनाथ में बर्फबारी हुई थी।  वही बर्फबारी के चलते धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के साथ ही हेली सेवाएं प्रभावित हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *