Sun. Apr 19th, 2026

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

समाचार इंडिया। देहरादून। देहरादून जिले के  चकराता में  वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि के मीनस के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार  बोलेरो कैंपर HP 63 C/ 5039  हिमाचल प्रदेश के नेवल टिकरी, तहसील- चौपाल से विकासनगर की ओर आ रहा था।  जैसे ही वाहन चकराता के मीनस के पास वाहन पहुँचा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।  सूचना पर मौके पर पहुँची राहत एवं बचाव दल की टीम ने राहत कार्य शुरू कियाऔर वाहन सवार तीन शव को निकाला।  मृतकों की पहचान राकेश कुमार(26) पुत्र  सूरत सिंह, वाहन चालक सुरजीत सिंह(35) पुत्र जगतराम और श्याम सिंह(48)  पुत्र भागमल के रूप में हुई तीनों ग्राम टिकरी, तहसील- नेरवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *