सतत विकास संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी
समाचार इंडिया। नैनीताल । केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार नैनीताल कुमाऊं विवि के वाणिज्य विभाग की ओर से गृह प्रवास पर्यटन एवं भारतीय हिमालय क्षेत्र में सतत विकास: संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन अवसर पर भट्ट ने कहा आज कई राज्य मे होमस्टेट लोंगो की आथिर्की का मुख्य आधार बन चुका है उत्तराखण्ड मे बडे पैमाने पर होमस्टेट के लिए लोगों द्वारा पंजीकरण किया जा रहा है जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक बेहतरीन सुविधा दी जा रही है जिसे हमारे नवयुवकों को अपने पैरों पर खड़े होने का मौका मिल रहा है। भट्ट ने कहा पर्यटन के क्षेत्र में होमस्टेट बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार प्रदान कर रही है जिसके लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा पर्यटन देश की पूरी अर्थव्यवस्था को बदल सकती है। भट्ट ने कहा हमारी सरकार ने कोविड काल में भी जो बाहर से आने वाले यात्री थे लगभग 5 लाख लोगों को फ्री वीजा में अपने देश में बुलाया है तथा आज जहां कोविड का दौर खत्म हो गया है तो इस समय सरकार द्वारा जितने भी असेंबली है वहां पर भी नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं जो इंटरनेशनल लेवल पर वास्तविक चित्रों का चित्रण करते हुए मजबूती के साथ पर्यटकों को भारत में आने के लिए आकर्षित करेगा। केंद्रीय रक्षा एवं राज्य पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि वाणिज्य विभाग ने प्रदेश में बेहतर पर्यटन की योजना को लेकर पहल की है। उन्होंने कहा कि सेमीनार के माध्यम से सामने आए तथ्यों की रिपोर्ट तैयार कर सरकार के समक्ष पेश की जाएगी। जिससे बेहतर पर्यटन की परिकल्पना को साकार किया जा सकेगा। इस अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति दीवान सिंह रावत, पर्यटन के क्षेत्र में काम कर रहे विभिन्न स्थानों से पहुंचे आदि विशेषज्ञों ने अपने-अपने विचार रखे।
कार्यक्रम संयोजक वाणिज्य विभाग के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी ने दो दिवसीय संगोष्ठी के सफल आयोजन पर विभागीय टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाओं के साथ ही चुनौतियों को भी ध्यान में रखकर आगे बढ़ने की जरूरत है, साथ ही हिमालयी रीजन के संरक्षण की नितांत आवश्यक्ता है।
