Sun. Apr 19th, 2026

कल उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह

समाचार इंडिया/देहरादून। गृहमंत्री अमित शाह कल उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। वह कल टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के साथ इन राज्यों के दो-दो मंत्री और केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारी हिस्सा लेंगे। वह देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान, एफआरआई में आल इंडिया पुलिस साइंस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून कार्यक्रम को लेकर पुलिस नं सुरक्षा ब्यवस्था कड़ी कर दी है। साथ ही यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया है। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था ने सुरक्षा बलों को सजग रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *