Sat. Dec 20th, 2025

धामी ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

समाचार इंडिया/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि देश की आजादी में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का अविस्मरणीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने निहत्थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर गोली चलाने से इनकार कर एक नई क्रान्ति का सूत्रपात किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के सपनों के अनुरूप राज्य के समग्र विकास की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *