Mon. Sep 23rd, 2024

राज्य के विकास को देखकर जनमानस उत्साहित: भट्ट

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्य में निवेश के लिए किये गयेे प्रयासों को राज्य वासियों में नई ऊर्जा का संचार करने वाला बताया है। भट्ट ने कहा कि विदेशी निवेशकों का रोपवे निर्माण एवं तकनीक में आगे आना पहाड़ की आर्थिकी की मजबूत और राज्य को इस संचार क्षेत्र में भारत समेत एशिया का लीडर बनाने वाला साबित होगा। भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखकर राज्य का जनमानस उत्साहित है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव राज्य सरकार को मिले हैं, उसमें मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पहाड़ के विकास को ध्यान में रख कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी निवेशकों का राज्य में पर्यटन उद्योग में रुचि दिखाना हमारी आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने वाला साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *