Sun. Apr 19th, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत

logo

समाचार इंडिया/चमोली। विकासखंड नंदा नगर के सरपानी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।  जनपद चमोली में देर रात नंदा नगर क्षेत्र में बारिश हुई इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार बताया गया कि दोनों सरपानी गांव के लोग थे दोनों भाइयों का परिवार आसपास के मकान में ही रहता था जिसमें टोटल 12 लोग रहते थे लेकिन जिस दौरान बिजली गिरने की घटनाएं उसे समय यह दोनों मृतक दरवाजा के पास थे और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों लोगों की मौत हो गई बाकी परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित बचाए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया है माही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *