Mon. Sep 23rd, 2024

नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

समाचार इंडिया। श्रीनगर। उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा के निर्देशन पर केंद्रीय विद्यालय श्रीनगर में आज नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र छात्राओं को कचरा प्रबंधन, जैविक अजैविक कूड़ा, पॉलीथिन उन्मूलन के बारे में जानकारी दी गई। नगर निगम श्रीनगर में आज नगर निगम के कार्मिकों तथा केंद्रीय विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा बाजार क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता हेतु प्रभात फेरी निकाली गई। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में कूड़ा निस्तारण व पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के संबंध में लोक कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *