Mon. Sep 23rd, 2024

लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई

logo

समाचार इंडिया। बागेश्वर। स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत आज बागेश्वर नगर में साइकिल रैली निकाली गई। नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने हरी झंडी दिखाई। लोगों को स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई गई। प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को कहा गया। रविवार को पालिका और भारतीय रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से साइकिल रैली का आयोजन हुआ। नगर के विभिन्न स्थानों पर साइकिल यात्री पहुंचे। उन्होंने लोगों को सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाला नुकसान बताया। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने कहा कि प्लास्टिक जीवन के लिए नुकसानदायक है। पर्यावरण संतुलन को बिगाड़ रहा है। जिसे प्रतिबंधित किया गया है। व्यापारी कतई प्लास्टिक के थैले आदि का उपयोग नहीं होने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *