Mon. Sep 23rd, 2024

मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया : भट्ट

logo

समाचार इंडिया।हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को स्वीकृत कर लोकसभा में बिल पेश करने पर प्रधानमंत्री का विशेष आभार जताया है। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कहा कि लंबे समय से महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को स्वीकृत करते हुए इस विधेयक से लोकसभा में पेश किया गया। इस बिल के भविष्य में लागू होने के बाद लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% सीटे आरक्षित मिलेगी, जो की महिला सशक्तिकरण को लेकर बेहद ऐतिहासिक कदम है। पिछली सरकार यह काम नहीं कर पाई लेकिन देश के हित में निरंतर काम कर रही मोदी सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है। जो कि आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगा। भट्ट ने इस ऐतिहासिक कार्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *