Mon. Sep 23rd, 2024

केन्द्रीय राज्य मंत्री भटट ने दी हल्द्वानी उपकारागार को हाईटेक एंबुलेंस

समाचार इंडिया। हल्द्वानी। केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भटट ने मंगलवार को लगभग 20 लाख की लागत से हल्द्वानी उपकारागार में कैदियों को हाईटेक एंबुलेंस की सौगात दी। भटट ने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। भटट ने गौलापार क्षेत्र के नकैल गांव में सूखी नदी पर 6 करोड 32 लाख की लागत से बनने वाले पुल का निरीक्षण कर  कार्यदायी संस्था को कार्यो गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने को कहा। इस दौरान उन्होंने जलजीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राम देवला तल्ला गौलापार में 499.53 लाख की लागत से जलाशय निर्माण, पम्प गृह निर्माण एवं पाइप लाइन सम्बन्धित कार्याें का शिलान्यास किया।  भटट ने कहा कि उपकारागार परिसर में बंदियों को हाईटेक एंबुलेंस उपलब्ध होने से बीमार बंदियों को जहां त्वरित सेवा मिलेगी वही विभाग के खर्चों में कमी आयेगी। उपकारागार में एंबुलेंस नही होने से निजी एंबुलेंस लेने से विभाग को अधिक धनराशि देनी पडती थी। उन्होने कहा कि इस अत्याधुनिक एंबुलैंस में पर्याप्त सुविधाओं के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से अनुकूल है।  कहा कि जेल सुधार गृह के रूप में कार्य रही है काफी लोग यहां से प्रेरणा लेकर अपना स्वरोजगार कर सादगी जीवन व्यतीत कर रहे है। इस अवसर पर महिला कैदियों द्वारा बनाये गये ऐपण, थैले तथा क्राफ्ट आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा जेल में महिलाओं को हस्तशिल्प व सिलाई में निपुण बनाया जा रहा है भविष्य में महिलायें अपना स्वरोजगार कर आर्थिकी को मजबूत कर सकती है।  भटट ने गौलापार के नकैल गांव में 6 करोड 32 लाख की लागत से बनने वाले पुल के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात में सूखी नदी में पानी आने से यहां के लोगों का आवागमन प्रभावित हो जाता था। इस पुल के निर्माण से जहां लोगों का आवागमन सुगम होगा वही क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। इस अवसर पर नकैल गांव के ग्रामीणों व महिलाओं ने मंत्री श्री भटट का आभार व्यक्त किया। भटट ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार राज्य का चहुंमुखी विकास कर रही है। इस अवसर पर  भटट ने नकैल गांव में लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर समस्याओं का समाधान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *