Mon. Sep 23rd, 2024

बारिश ने बढ़ाई मुसीबतें

समाचार इंडिया। बागेश्वर। जिले में बीते शनिवार की रात से लगातार हो  रही बारिश से घरों और रास्तों में जलभराव हो गया है। पांच सड़कों पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर गए हैं। जिससे लगभग 11 हजार से अधिक जनसंख्या प्रभावित हो गई है। फसलों को व्यापक नुकसान हो रहा है। घास आदि भी खराब हो गई है। वर्षा से किसानों की दिक्कतें बढ़ा दी है। रविवार को जिले के सभी भागों में झमाझम वर्षा हुई। बागेश्वर में 30, गरुड़ में 40, कपकोट में 50, डंगोली 35 और लीती में 30 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई है। सरयू का जलस्तर 866, गोमती 870.70 और बैजनाथ बैराज 1113.3 मीटर बना हुआ है। मंडलसेरा में लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया है। सड़कें ताल-तलैया बन गईं हैं। नालियां बंद होने से पानी सड़कों से होकर रास्तों में भर रहा है। जिसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। धान की फसल खेतों में बिछ गई है। मवेशियों के लिए कटी घास भी भीग गई है। जिससे जाड़ों में सूखे चारे का संकट हो सकता है। किसान वर्षा के कारण सबसे अधिक परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *