Tue. May 5th, 2026

प्रधानमंत्री एक भारत श्रेष्ठ भारत की सोच पर काम कर रहे : धामी

समाचार इंडिया। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक देश-एक चुनाव की पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। राष्ट्र हित में यह व्यवस्था लागू होनी चाहिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता में कमेटी गठित होना एक बड़ी बात है। उनका लंबा अनुभव देश के लिए काम आएगा। प्रधानमंत्री मोदी एक भारत श्रेष्ठ भारत की सोच पर काम कर रहे हैं। हमेशा विश्व का अग्रणी देश भारत बने, उस दिशा में वन नेशन, वन चुनाव की अवधाराणा देश को अग्रसर और उन्नति की ओर ले जाने वाली है। धामी ने कहा कि निश्चित रूप से राष्ट्रहित में एक सराहनीय प्रयास है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में इस अभिनव पहल से धन और समय दोनों की बचत होगी। साथ ही बार-बार चुनाव से विकास कार्यों में उत्पन्न होने वाली बाधा से भी मुक्ति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *