Mon. Sep 23rd, 2024

नमामि गंगे की सभी योजनाओं को समय पर पूरा करें : टुडु

logo

समाचार इंडिया। उत्तरकाशी। केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री ने नमामि गंगे योजना की समीक्षा में सभी योजनाओं को तय लक्ष्य के अनुसार समय पर पूरा करने को कहा है। केंद्रीय जल शक्ति एवं जनजातीय राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडु को अधिकारियों ने बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत कुल 55 प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है। अर्थ गंगा के अन्तर्गत गंगा, मन्दिर, मिट्टी, महिला और मोटा अनाज (मिलेट्स) को लोगों की आजीविका से जोड़ा गया है। घाट पर योग, घाट पर हाट के अलावा गंगा की सहायक नदियों में आरती का आयोजन भी किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार 1 लाख 40 हजार के करीब किसान यहां रजिस्टर्ड हैं तथा गंगा किनारे जितनी भी खेती होती है, उसमें आर्गेनिक खेती को निरन्तर बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि गंगा के जल की गुणवत्ता बरकरार रहने के साथ ही लोगों को आर्गेनिक उत्पाद भी प्राप्त हो सकें। गंगा के आसपास 220 हेक्टेयर क्षेत्र में शीशम, खैर, आवंला, बहेड़ा और हरड़ सहित अन्य फलदार पौधों का रोपण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *