Tue. May 5th, 2026

स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती की

logo

समाचार इंडिया। देहरादून।  प्रदेश के पहाड़ी जिलों में में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती की है। स्वास्थ्य सचिव डाक्टर आर. राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजना ‘यू कोट-वी पे’ के माध्यम से स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की संविदा पर तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल पाएंगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में पैथोलॉजिस्ट, गायनोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिक, सर्जन, पीडियाट्रिश, ऑर्थोपेडिक के 24 डॉक्टरों का चयन कर उनके तैनाती के निर्देश जारी कर दिए गये हैं। सचिव स्वास्थ्य डाक्टर आर राजेश कुमार ने बताया कि यह सभी भर्तियां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *