Mon. May 4th, 2026

रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा

logo

समाचार इंडिया। देहरादून। रक्षाबंधन पर राज्य की महिलाओं को बुधवार  रात 12 बजे से उत्तराखंड रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का मौका मिलेगा। परिवहन निगम ने इसके आदेश जारी कर दिया है। महिलाओं को यह लाभ यूपी या अन्य राज्यों से होकर गुजरने वाली बसों में भी मिलेगा। उत्तराखण्ड परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि 30 अगस्त रात 12 बजे से 31 अगस्त रात 12 बजे तक प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश में ही निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।  उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड रोडवेज की जो बसें यूपी से होकर आएंगी, उनमें भी निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *