Sat. Sep 21st, 2024

एसआईटी ने किया वकील को गिरफ्तार

समाचार इंडिया। देहरादून। कई दिन की आंख मिचैली के बाद एसआईटी ने रजिस्ट्रार ऑफिस में गड़बड़ी के मामले में  वरिष्ठ अधिवक्ता कमल बिरमानी को गिरफ्तार किया है।  अधिवक्ता को एसआइटी किसी गुप्त स्थान पर ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। बिरमानी पर आरोप है कि उन्होंने अपने मुंशी और वकील इमरान के साथ मिलकर करोड़ों का घालमेल किया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक नौ लोग गिरफ्तार किया है। रजिस्ट्रार ऑफिस में पुराने बैनामों में छेड़छाड़ का मामला डेढ़ महीने पहले सामने आया था। प्राथमिक जांच के बाद डीएम ने कोतवाली देहरादून को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था इनसे पूछताछ के बाद मुख्य आरोपित इमरान का नाम सामने आया था, एसआईटी ने प्राथमिक पड़ताल के बाद वकील इमरान को गिरफ्तार कर लिया।  इसी बीच नाम आया वरिष्ठ अधिवक्ता कमल विरमानी का। साक्ष्य नहीं मिलने से पुलिस विरमानी पर हाथ नहीं डाल पा रही थी, लेकिन तीन दिन पहले विरमानी के मुंशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इससे यह बात पुष्ट हो गई कि विरमानी का सीधे तौर पर इस मामले में हाथ है। बताया जा रहा है कि विरमानी ने 50 करोड़ से भी ज्यादा के वारे न्यारे इस जालसाजी में कर डाले।इस बीच पुलिस ने शुक्रवार शाम को विरमानी को भी गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस विरमानी को किसी गुप्त स्थान पर ले गई है। उनसे वहां पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *