Fri. May 1st, 2026

सड़क सुरक्षा के तहत चेकिंग अभियान चलाया

समाचार इंडिया।पौड़ी। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार शाय उपजिलाधिकारी श्रीनगर नुपुर वर्मा के नेतृत्व में परिवहन व पुलिस विभाग के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। संयुक्त चेकिंग अभियान श्रीनगर में अलग अलग स्थानों पर चलाया गया। जिसमें चेकिंग के दौरान 8 चालान किये गए जिसमें एक चालान ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत किया गया। उपजिलाधिकारी श्रीनगर नुपुर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चेकिंग अभियान श्रीनगर व अन्य स्थलों पर चलाया गया। जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट, बिना लाइसेंस सहित अन्य मामलों में 8 चालान किए गए जिसमें से एक के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव में चालानी कार्रवाई की गई। उन्होंने वाहन चालकों को निर्देशित किया कि यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि वाहन क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बिठाये। कहा कि चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। उन्होंने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस, परिवहन व राजस्व विभाग से संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *