Tue. Sep 24th, 2024

राज्य मंत्रिमंडल ने लगाई की फैसलों पर मुहर

समाचार इंडिया।देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में करीब 30 महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई।  मंत्रिमंडल ने शहरी विकास के तहत निकायों के किया गया विस्तार करने पर मोहर लगाई गई। इसके अंतर्गत टिहरी जिले के नरेंद्रनगर नगर  पालिका का विस्तार कर 3  और गांवों को इसमे   शामिल किया गया है। राज्य मंत्रिमंडल ने चमोली जिले के घाट ब्लॉक मुख्यालय को नगर पंचायत बनाने पर मोहर लगा दी। इसमे  6 गांवों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुनस्यारी को नगर पंचायत बनाने  पर भी  निर्णय लिया गया। रुद्रप्रयाग नगर पालिका का भी किया गया सीमा विस्तार करने के साथ ही बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए भीमताल नगर पंचायत को नगर पालिका बना दिया गया है।  इसके साथ ही राज्यमंत्रिमण्डल ने वन विभाग  से सहायक संख्या अधिकारी के पद को समाप्त कर दिया है। मंत्रिमंडल ने मानव वन्य जीव संघर्ष राहत वितरण नियमवाली 2023 को पास कर दिया है। इसके अन्तर्गत मानव वन्य जीव संघर्ष में साधारण रूप से घायल व्यक्ति को 15 हजार,
गंभीर रूप से  घायल को 1 लाख जबकि मृत्य पर 6 लाख रुपये की धनराशि पीड़ित परिवार को त्वरित दी जाएगी।
राज्यमंत्रिमण्डल ने चिकित्सा शिक्षा के तहत मेडिकल कॉलेज में हर साल नर्स की भर्ती निकालने पर चर्चा की।मंत्रिमंडल की बैठक में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नौकरी दी जाएगी। वही अब जो भी छात्र प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए जाएंगे उन्हें 50% की किराया में छूट प्रदेश की परिवहन की बसों में मिलेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *