Tue. Sep 24th, 2024

हथकरघा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

समाचार इंडिया। ऊखीमठ। राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा के आवाहन पर पूरे देश में मनाया जा रहा है। 4 अगस्त से 14 अगस्त तक मनाये जाने वाले हथकरघा सप्ताह के तहत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पूरे देश भर के विभिन्न स्थानों पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे और हथकरघा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं व पुरूषों को सम्मानित किया जायेगा।  सात अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में जिला मुख्यालयों में रैलियों के माध्यम से आम जनमानस को हथकरघा के प्रति जागरूक किया जायेगा । केदार घाटी के मन्दाकिनी महिला बुनकर समिति लम्बगौडी़ के केन्द्र में राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह का शुभारंभ अवसर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल मन्दाकिनी महिला बुनकर समिति लम्बगौडी़ की महिलाओं से रूबरू हुई और आपदा के बाद हथकरघा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का आवाहन करते हुए कहा कि आपदा के बाद महिलाओं ने स्वरोजगार के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानिकी श्रीनिवासन के निर्देशन पर पूरे देश में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह मनाया जा रहा है । पर्यावरण सम्मान से सम्मानित प्रभा देवी ने कहा कि आपदा के बाद मन्दाकिनी महिला बुनकर समिति ने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सराहनीय पहल की है! भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री किरण शुक्ला ने कहा कि केदार घाटी में हथकरघा लघु उद्योग की अपार सम्भावनाये है! भाजपा गुप्तकाशी मण्डल अध्यक्ष राय सिंह राणा ने कहा कि हथकरघा लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनायें संचालित की जा रही है। मन्दाकिनी महिला बुनकर समिति चैयरमेन डा0 हरिकृष्ण बगवाडी ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना तथा सीमान्त क्षेत्रों में हथकरघा लघु उद्योग को बढ़ावा देना है! कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मन्दाकिनी महिला बुनकर समिति के चैयरमैन डा0 हरिकृष्ण बगवाडी को शांल व स्मृति चिन्ह् देकर केदार घाटी हथकरघा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विपिन सेमवाल, भाजपा ऊखीमठ मण्डल प्रभारी भगत कोटवाल, भाजपा जिला महामंत्री विनोद देवशाली, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य कुवरी बर्त्वाल, सुबोध बगवाडी , संजय सेमवाल,पूर्व प्रधान दीपा जुगराण, राकेश नौटियाल, सुभाष नेगी, ममता देवी, संगीता देवी, प्रभा देवी, अनीता देवी, सुलेखा देवी, दुलारी देवी, भुवनेश्वरी देवी, शान्ता देवी सहित जनप्रतिनिधि ,भाजपा व ग्रामीण मौजूद थे।

  • ऊखीमठ से लक्ष्मण सिंह नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *