Tue. Sep 24th, 2024

बोल्डर की चपेट में आने से एक की मौत

logo

समाचार इंडिया/बागेश्वर। बोल्डर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक ने 2010 में आई आपदा में इकलौते पुत्र को भी खोया था। घटना के बाद कपकोट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया है। हिमालयी गांवों में वर्षा का दौर जारी है। रविवार को कपकोट के बड़ेत गांव के 50 वर्षीय दयाल पाठक पुत्र उर्बा दत्त पाठक घास काट रहे थे। तब वर्षा भी हो रही थी। बड़ेत मोटर मार्ग की कटिंग का मलबा और बोल्डर गिरने लगा। जिसकी चपेट में आने से वह खाई में गिर गए। स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। खाई से उन्हें निकाला गया और अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दिल्ली में नौकरी करते थे। वह बीते चार दिन पूर्व ही घर आए थे। उन्होंने 2010 में आई आपदा में अपना इकलौता पुत्र करन पाठक को भी खोया था। 18 अगस्त 2010 में सरस्वती शिशु मंदिर सुमगढ़ के पीछे भूस्खलन हुआ था। जिसमें उनके पुत्र सहित 18 मासूम जिंदा दफन हो गए थे। वर्तमान में मृतक की तीन पुत्रियां हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *