Tue. Sep 24th, 2024

तहसीलदार की देखरेख में सम्पन्न हुआ नव कार्यकारिणी का गठन

समाचार इंडिया/ऊखीमठ। देवरिया ताल विकास महोत्सव समिति की नव कार्यकारिणी का गठन तहसीलदार दीवान सिंह राणा की देखरेख में सम्पन्न हुआ। नव कार्यकारिणी में अध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी तथा सचिव योगेन्द्र सिंह नेगी के अलावा तीन उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष को जिम्मेदारी सौपी गयी साथ ही निर्णय लिया गया कि शेष कार्यकारिणी का विस्तार व सारी, ऊखीमठ व मनसूना उप समितियों का गठन आने वाले समय में किया जायेगा तथा केदारनाथ विधायक समिति में संरक्षक के अलावा सभी क्षेत्रों के जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासद, वन पंचायत सरपंच, महिला मंगल दल / नव युवक मंगल दल अध्यक्ष पदेन सदस्य होगें।

ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के निवर्तमान / पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भटट् ने कहा कि देवरिया ताल पर्यटक स्थल आज विश्व मानचित्र पर अपने विशिष्ट पहचान बना हुआ है। उन्होंने पूर्व में गठित सभी समितियों के उत्कृष्ट कार्य पर विस्तृत चर्चा की।

निवर्तमान सचिव चन्द्रमोहन उखियाल ने समिति के वर्ष 2018 से वर्तमान कार्यकाल व आय व्यय सदन के सन्मुख रखा। नव कार्यकारिणी का गठन करने से पूर्व सदन में मौजूद जनप्रतिनिधि व विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों व व्यापारियों ने अध्यक्ष पद के लिए व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट्, प्रधान दैडा़ योगेन्द्र नेगी तथा दिलवर सिंह नेगी का नाम सदन के सन्मुख रखा जिस पर तहसीलदार दीवान सिंह राणा ने देवरिया ताल मेले का विधिवत संचालन करने तथा क्षेत्र हित में तीनों लोगों से एक नाम पर सहमति करने को कहा तो व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट् व प्रधान योगेन्द्र नेगी ने दिलवर सिंह नेगी के नाम पर सहमति दी। बैठक में समिति का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर प्रधान पाली सरूणा प्रेमलता पन्त, प्रधान डुगर सेमला प्रर्मिला देवी व प्रधान बरंगाली महावीर नेगी, सचिव योगेन्द्र नेगी तथा कोषाध्यक्ष मुकेश नेगी निर्विरोध चुने गये।

नव निर्वाचित अध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने कहा कि देवरिया ताल महोत्सव को भव्य रूप देने की सामूहिक पहल की जायेगी तथा समिति का विस्तार व तीनों उप समितियों का गठन जनमानस के आशाओं के अनुरूप व क्षेत्रीय सन्तुलन के अनुसार किया जायेगा। इस मौके पर सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, जिला पंचायत सदस्य रीना बिष्ट, गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत, प्रधान संगठन ब्लॉक संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, मदमहेश्वर मेला समिति सचिव प्रकाश रावत, राकेश पंवार,मनोरमा देवी, जगदीश लाल, पूर्व अध्यक्ष नन्दन सिंह रावत, कुवर सिंह नेगी, सभासद रवीन्द्र रावत, विनोद रावत, मनोज नेगी, महेश बर्त्वाल, नायब तहसीलदार जयकृत सिंह रावत, कुवर सिंह बजवाल, कुलदीप रावत, पवन राणा,अजनेश पंवार, सदानन्द भटट् सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, व्यापारी व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

लक्ष्मण सिंह नेगी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *