Fri. Apr 10th, 2026

मलबा आने से सड़कें बाधित

logo

समाचार इंडिया/बागेश्वर। हिमालयी गांवों में वर्षा का दौर जारी है। सात सड़कों पर मलबा आने से वह प्रभावित चल रही हैं। लगभग 10 हजार से अधिक जनसंख्या की दिक्कतें बढ़ गई हैं। अधिकर सड़कों पर पहाड़ दरकने से बोल्डर और मलबा गिर रहा है। सरयू का जलस्तर बढ़ा है। जिससे पेयजल संकट भी गहराने लगा है। सोमवार को सुबह तेज धूप निकली। दोपहर बाद बादल छा गए। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। हिमायली गांवों में रुक-रुक कर वर्षा हुई। जबकि रविवार की रात हिमालयी गांवों में सुबह तक वर्षा होते रही। जिसके कारण सरयू का जलस्तर बढ़ गया है। कठायतबाड़ा और खरेही पंपिंग योजनाएं सिल्ट के कारण ठीक से पंप नहीं हो सकी। जिसके कारण शहर से लेकर गांव तक पेयजल संकट बना हुआ है। हिमालयी गांवों में बिजली, पानी, संचार सुविधाएं भी प्रभावित होने लगी हैं। अतिवृष्टि से हरिनगरी-पय्या सड़क किमी चार, पोथिंग-शोभाकुंड किमी चार, रमाड़ी-कनौली-भालोड़ी किमी तीन, बीनातोली-कुनझाली किमी 1, 2, 3, 9 और 10, काफलीकमेड़ा किमी चार, रिखाड़ी-बाछम किमी 53, सूपी-झूनी किमी तीन, छह और सात पर यातायात प्रभावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *