Tue. Sep 24th, 2024

दो घंटे बंद रही केदारनाथ यात्रा, सोनप्रयाग से 6300 यात्री गए धाम

logo

समाचार इंडिया/रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में तेज बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा को दो घंटे बंद रखा गया। इस दौरान सोनप्रयाग में लगभग दो हजार यात्री रोके गए। मौसम में सुधार के बाद दोपहर बाद एक बजे तक कुल 6300 श्रद्धालुओं को केदारनाथ के लिए रवाना किया गया। साथ ही गौरीकुंड से केदारनाथ तक यात्रियों की प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवानों द्वारा सघन मॉनीटरिंग की गई। उधर, धाम में भी पूरे दिनभर बादल छाए रहे। शुक्रवार को सुबह से मौसम खराब रहा। आसमान में घने बादल छाने रहने से केदारघाटी में रूक-रूककर हल्की बारिश होती रही। इस दौरान प्रशसन द्वारा सुबह 8 बजे तक 4953 श्रद्धालु केदारनाथ के लिए रवाना किए गए। जबकि 10 बजे तक 5300 यात्री धाम भेजे दिए गए थे। लेकिन तभी तेज बारिश शुरू हो गई, जिस कारण यात्रा को रोक दिया गया। प्रशासन व पुलिस द्वारा लाउडस्पीकरण के जरिए यात्रियों को मौसम के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पैदल मार्ग पर भी जंगलचट्टी, भीमबली, लिनचोली से लेकर केदारनाथ तक यात्रा ड्यूटी पर तैनात अ​धिकारी-कर्मचारी व पुलिस जवानों ने सकर्तकता के साथ यात्रियों की मॉनीटरिंग करनी शुरू कर दी। दो घंटे बाद दोपहर 12 बजे मौसम में सुधार होेने पर सोनप्रयाग से 1100 यात्री केदारनाथ के लिए रवाना किए गए। इसके बाद उन्हीं यात्रियों को गौरीकुंड तक जाने दिया गया, जिनके कमरे बुक थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट सुमन राणा ने बताया कि जिला​धिकारी के निर्देश पर मौसम के हिसाब से यात्रियों केदारनाथ के लिए रवाना किया जाएगा। सोनप्रयाग से सीतापुर तक लगभग दो हजार यात्री रात्रि प्रवास के लिए रूके हुए हैं। उधर, केदारनाथ में दिनभर घने बादलों के बीच हल्की बारिश होती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *