Tue. Sep 24th, 2024

ग्रामीणों ने सफाई अभियान चलाया

logo

समाचार इंडिया। पौड़ी। जनपद के विकासखंड पौड़ी के अंतर्गत कडाकोट ग्राम पंचायत में प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीणों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने लगभग 12 किलो प्लास्टिक एकत्रित कर उसे निस्तारित करने को भेजा। कडाकोट ग्राम प्रधान हरिमोहन जुयाल की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने गांव के रास्तों व आसपास वृहद सफाई अभियान चलाया। ग्रामीणों ने कहा कि समय-समय पर समस्त ग्राम वासियों को मिलजुल होकर सफाई अभियान चलाना चाहिए। जिससे गांव के साथ-साथ पर्यावरण भी स्वच्छ बना रहे। वहीं ग्राम प्रधान ने समस्त लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल भी ना करें। उन्होंने कहा कि कहीं रास्तों या गांव में प्लास्टिक का कूड़ा बिखरा हुआ मिलता है तो उसमें अपनी भागीदारी निभाते हुए उस प्लास्टिक के कचरे को एकत्रित कर निस्तारित करने को भेजें। उन्होंने कहा कि अपने गांव को एक स्वच्छ गांव बनाने व उसे एक अलग पहचान दिलाने के लिए ग्रामीणों के साथ समय समय पर सफाई अभियान चलाते रहें।
ग्राम प्रधान ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक सबसे खतरनाक होता है यह मिट्टी की गुणवत्ता को खराब, पानी को दूषित करता है। उन्होंने कहा कि हर प्रकार के प्लास्टिक में रंग, कैमिकल अन्य होते हैं, जो मनुष्य व पर्यावरण के लिए सबसे घातक होता है। उन्होंने सभी आमजनमानस से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की है। इस दौरान सफाई अभियान में समस्त ग्रामवासियों ने अपनी भागीदारी निभाते हुए आगे भी इसी तरह सफाई अभियान चलाने की शपथ भी ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *