Mon. Sep 23rd, 2024

खिलाड़ियों ने लहराया परचम

logo

समाचार इंडिया। बागेश्वर। ताइक्वांडो खेल में बागेश्वर ने 24 स्वर्ण पदक के साथ जिले में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। क्यूरेगी व पूमसे खेल में खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमी लोगों ने खुशी जताई है। हल्द्वानी के गोलापार स्टेडियम में 16 से 18 जून तक राज्य स्तरीय कैडेट, जूनियर क्यूरेगी, पूमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता खेली गई। इसमें बागेश्वर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। कोच व द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त कमलेश तिवारी ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने 21 स्वर्ण, 11 रजत तथा सात कांस्य पदक जीतकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि कुछ खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर का प्रदर्शन किया है। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *