Mon. Sep 23rd, 2024

श्रमदान कर सफाई महाअभियान चलाया

logo

समाचार इंडिया। बागेश्वर। जिले में महा स्वच्छता अभियान का जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके खुल्बे, जिलाधिकारी अनुराधा पाल और पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। नुमाइशखेत से हरी झंडी दिखाकर श्रमदान करने वालों को रवाना किया गया। उच्च न्यायालय और शासन के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही नगर पालिका, नगर पंचायत, स्वंय सेवियों, एनसीसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों ने अपने-अपने क्षेत्रों में श्रमदान कर सफाई महाअभियान चलाया। स्वच्छता अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही नागरिकों, जन प्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं, स्वयं सेवी संस्थाओं, व्यापार मंडल, बार ऐसोसिएशन और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने श्रमदान कर सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी को साफ किया। शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। लोगों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *