Tue. Sep 24th, 2024

ल्वाली में किया झील निरीक्षण

logo

समाचार इंडिया/पौड़ी। केन्द्रीय नोडल अधिकारी जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार कौशलेंद्र प्रताप सिंह और सीनियर वैज्ञानिक तकनीकि नोडल करम सिंह जल शक्ति अभियान ’कैच द रेन’ कार्यों के निरीक्षण के लिए 12-14 जून तक जनपद भ्रमण पर है। भ्रमण के दूसरे दिन केन्द्रीय टीम ने आज जल शक्ति अभियान ’कैच द रेन’ कार्योें के अन्तर्गत ल्वाली में सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित झील का निरीक्षण, अमृत सरोवर केवर्स, अमृत सरोवर देवार कोट, जल जीवन मिशन भेंटा तथा अमृत सरोवर भेंटा का स्थलीय निरीक्षण किया। भारत सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान के लिए नामित किये गये केन्द्रीय नोडल अधिकारी जल शक्ति कौशलेंद्र प्रताप सिंह और सीनियर वैज्ञानिक तकनीकि नोडल करम सिंह ने ल्वाली में झील निरीक्षण किया। उन्होंने जल संरक्षण के क्षेत्र में किये गये कार्यों की जानकारी ली, उन्होंने जल शक्ति अभियान, अमृत सरोवर योजना, जल स्त्रोत पुनर्जीवन, वर्षा जल संरक्षण, चाल-खाल आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए सम्बधित अधिकारियों को योजना का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये। इसके पश्चात उन्होंने अमृत सरोवर केवर्स, अमृत सरोवर देवार कोट, जल जीवन मिशन भेंटा तथा अमृत सरोवर भेंटा का निरीक्षण कर क्षेत्र में किये जा रहे जल संरक्षण व संवर्द्धन के कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ’कैच द रेन’ जल संरक्षण अभियान को स्थानीय लोगों के सहयोग से ही सफल बनाया जा सकता है।

निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी पौड़ी दिनेश नेगी, खंड विकास अधिकारी कोट दिनेश प्रसाद बडोनी सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

*ज़िला सूचना अधिकारी*
*पौड़ी गढ़वाल।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *