Tue. Sep 24th, 2024

जागरूकता रैली निकाली

समाचार इंडिया बागेश्वर। जिला विधिक सेवा के तत्वाधान में बागेश्वर जिले में आज स्वच्छता महा अभियान को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह और भारतीय रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती ने रैली को हरी झंडी दिखाई। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित जन जागरूकता रैली को लेकर सभी लोग तहसील परिसर पर एकत्र हुए। सीनियर सिविल जज व प्राधिकरण के सचिव जयेन्द्र सिंह ने कहा कि 18 जून को सभी लोग नुमाइशखेत मैदान में एकत्र होंगे, जहां पर जिला सत्र न्यायाधीश आरके खुल्बे स्वच्छता शपथ दिलाएंगे। जिसके लिए नगर को पांच जोन में बांटा गया है, जिसमें बागनाथ मंदिर, नुमाईशखेत मैदान से विकास भवन तक प्रथम जोन बनाया गया है। इसी प्रकार नगर में अन्य चार जोन बनाए गए हैं। सभी जोन में नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।
वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि जिले को स्वच्छ बनाने के लिए महा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सभी की भागीदारी अहम है। व्यापारी, अधिकारी, छात्र-छात्राएं समेत अभियान में शामिल होंगे। गर्मी का मौसम चरम पर है। स्वच्छ नहीं रहने पर कई तरह की बीमारी हो सकती है। न्यायालय के आदेश पर यह महा अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *