Tue. Sep 24th, 2024

उनियाल के संघर्षो व स्वच्छ छवि हमेशा याद रहेगी : भट्ट

logo

समाचार इंडिया।देहरादून।  वेद उनियाल विचार मंच के तत्वावधान से द्वितीय उत्कृष्ट सम्मान समारोह उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने कहा कि स्व वेद उनियाल के संघर्षो व स्वच्छ छवि हमेशा याद रहेगी, उनके विचारों का अनुशरण करना चाहिए। उत्तराखंड राज्य प्राप्ति में उनकी अहम भूमिका रही हैं। राज्य प्राप्ति के बाद भी वह राज्य के लिए चिंतित रहते थे, जिस उत्तराखंड की परिकल्पना की थी वह राज्य नहीं मिला। स्व वेद उनियाल हमेशा गरीबों, मजबूर लोगों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुभाष शर्मा ने कहा कि स्व वेद उनियाल अपने छात्र संघ की राजनीति से अपनी विद्वता की छाप छोड़ी। समाज के लिए उनका जीवन समर्पित रहा, आज के नौजवानों को उनके संघर्ष से प्रेणा लेनी चाहिए,  शर्मा  ने कहा कि मंच के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान वेद उनियाल कि विचारों को उत्कृष्ट कराना हम सभी का कर्तव्य हैं। समारोह में सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के रणनीतिकारों में से एक रहे, स्व वेद उनियाल नौजवानों के लिए एक मेंटर के रूप में भी कार्य किया समारोह में अति विशिष्ट अतिथि मैती आंदोलन के जनक  कल्याण सिंह रावत ने कहा कि स्व वेद उनियाल विचार मंच के माध्यम से पर्यावरण, नदियों को बचाना, शिक्षा, स्वास्थय के क्षेत्र में भी कार्य करना होगा, महान व्यक्ति के व्यक्तित्व को उनके आदर्शो के साथ आगे करना होगा।
समारोह में जगदीश कुकरेती, जग मोहन मेहंदीरत्ता,ओमी उनियाल,पूरन सिंह लिंगवाल जब्बर सिंह पावेल, मोहन रावत, जगदीश चौहान, ओमी उनियाल,मोहन असवाल सुशील त्यागी आदि ने सम्बोधित किया। समारोह का संचालक मंच के संयोजक सुनील ध्यानी ने किया। इस अवसर पर विपिन रावत,बिजेंद्र रावत, राजेंद्र गुसाईं, राजेंद्र प्रधान, लुशुन तोड़रिया, राजेंद्र बिष्ट, प्रदीप कुकरेती,पंकज उनियाल, दीपक रावत, दीपक गैरोला, पंकज पोखरियाल, प्रभात डंडरियल, नारायण सिंह रावत, राम सिंह नेगी, अनीता कोठियाल, आयुषी नौटियाल, ऊषा नेगी, नैना लखेड़ा,मंजू बहुगुणा, मीना थपलियाल,अरुणा थपलियाल, संदीप गुप्ता, धीरज ओबराय, संतोष सिंह, किरन राणा, मिथलेश चौहान आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *