Thu. Oct 1st, 2026

सिरकोट में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

logo

समाचार इंडिया/बागेश्वर। निदेशक होम्योपैथिक के निर्देश पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सिरकोट में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 164 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई। गर्मी के मौसम में बीमारी का भय रहता है। कई तरह की बीमारियों से लोग ग्रस्त होने लगे हैं। निदेशक होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवाएं डा. जीएल फिरमाल के निर्देश पर सिरकोट में शिविर लगाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पंकज पांडे ने बताया कि शिविर में कुलांऊ के अलावा विकास खंड गरुड़ के लोगों को निश्शुल्क उपचार किया गया। अधिकतर रोगी आंखों में जलन से परेशान थे। इसके अलावा पेट, कमर और जोड़ों का दर्द आदि की समस्या लेकर भी लोग पहुंचे। रोगियों को बांसी भोजन नहीं करने, ठंड पेय पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी है। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। इस दौरान फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार, हरीश चंद्र ने रक्त आदि का परीक्षण किया और दवाइयां वितरित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *