Tue. Sep 24th, 2024

जून के महीने में भी पेड़ों पर लदे है काफल

समाचार इंडिया/देहरादून। उत्तराखंड का प्रसिद्ध फल काफल, बाजार में बिकने लगा है। इन दिनों पौड़ी जिले के गुमखाल क्षेत्र के पेड़ काफलों से भरे हुए हैं। लोगों का कहना है कि अधिक बारिश और कम वनाग्नि की घटनाओं के कारण बहुत सालों बाद काफल जून के महीने में भी पेड़ों पर लदे हुए हैं। काफल के पेड़ 20 से 25 फीट ऊंचे होते हैं। लोग पेड़ पर चढ़कर इन फलों को तोड़ते हैं और बाजार में बेचते हैं जिससे इनकी आमदनी होती है। कोटलमंडल गांव निवासी राजेंद्र सिंह बताते हैं कि काफल तोड़ने में उनका पूरा परिवार लगा रहता है। यह काफल वो बाजार में बेचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *