Tue. Sep 24th, 2024

महिलाओं को दिया जाएगा सिलाई प्रशिक्षण

समाचार इंडिया/ऊखीमठ। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में मदमहेश्वर घाटी के मनसूना में एक माह तक चलने वाले सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का विधिवत शुभारंभ हो गया है। विभाग द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना है। सिलाई प्रशिक्षण में एक माह तक मनसूना क्षेत्र की 20 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया जायेगा।

सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत के तहत अनेक योजनायें संचालित की जा रही है जिसका ग्रामीण महिलाओं को भरपूर फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में महिलाओं की भूमिका अग्रणी हो गयी है इसलिए महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए स्वयं आगे आना होगा। मदमहेश्वर घाटी विकास मंच के पूर्व अध्यक्ष मदन भटट् ने कहा कि महिलाओं के सर्वागीण विकास के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा दर्जनों जन कल्याणकारी योजनाये संचालित की जा रही है जिससे महिलायें आत्मनिर्भर बन सकें। ग्राम विकास अधिकारी महेश बुरियाल ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्षमता विकास, आजीविका मिशन के तहत भी अनेक योजनायें संचालित की जा रही है।

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल ने एक माह तक चलने वाले सिलाई प्रशिक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाओं की स्वीकृति जिला योजना के अन्तर्गत मिलती है तथा एक माह तक चलने वाले सिलाई प्रशिक्षण में 20 महिलायें प्रशिक्षण लेगी तथा प्रशिक्षण प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक दिया जायेगा। इससे पूर्व महिलाओं ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पाण्डेय का भव्य स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक कमान्डर राकेश पंवार, प्रेम लाल भारती, जीतपाल सिंह बिष्ट, प्रकाश पंवार, पंकज सिंह रावत, मास्टर ट्रेटर प्रमिला देवी, अनीता पंवार, सुमन देवी, लक्ष्मी देवी, संगीता देवी, रंजना देवी, विनीता देवी, लक्ष्मी देवी, पूजा देवी, दर्शनी देवी, अर्चना देवी, ममता देवी, कुमारी नेहा, अनीता, प्ररेणा , अनामिका सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

लक्ष्मण सिंह नेगी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *