बीना राणा ने कूडा वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा भी स्वच्छता के प्रति आम जनमानस को मीडिया, दूरदर्शन अखबारों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है आज प्रत्येक घर में शौचालय बन गये है साथ ही प्रत्येक परिवार को सूखा कूडा एवं गीला कूडा रखने के लिए दो डस्टबीन भी दिये गये है हमारी सरकार द्वारा कूडा करने एवं रास्ते में गन्दगी फैलाने एवं फैंकने वालों को एक्ट में दण्डित करने का भी प्रावधान किया है।

विकास खण्ड को स्वच्छ एवं सुन्दर रखने लिए प्रत्येक नागरिक का कर्तब्य है कि वे अपना घर गाॅव ग्राम पंचायत एवं विकास खण्ड को स्वच्छ रखने में सहयोग करें, तभी हमारा विकास खण्ड स्वच्छता में अग्रणीय रहेगा। मेरा सभी अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील है कि आप ग्राम पंचायतों की बैठकों में भी इसका प्रचार-प्रसार करें तथा पाॅलिथीन का उपयोग बिल्कुल बन्द करें।
