Sun. Jun 28th, 2026

उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा के परिणाम 25 को होंगे घोषित

logo

समाचार इंडिया/रामनगर। राज्य में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल व इण्टरमिडिएट कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की तिथि घोषित कर दी गई है। रामनगर स्थित शिक्षा परिषद मुख्यालय में बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा बृहस्पतिवार 25 मई पूर्वाह्न 11 बजे की जाएगी। जिसके लिए बोर्ड की ओर से सभी व्यवस्थाओं को चौकस किया गया है। इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा प्रदेश के 1253 परीक्षा केंद्रों पर 16 मार्च से आरंभ हुई थी। परीक्षा के लिए कुल 2,59,439 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें हाईस्कूल के 1,32,115 छात्र-छात्राएं और इंटरमीडिएट के 1,27,324 छात्र-छात्राएं थे। परीक्षाओं का समापन 6 अप्रैल को हुआ था। जिसके बाद परिषद द्वारा लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के पश्चात परीक्षाफल तैयार करने की कवायद की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *