Mon. Sep 23rd, 2024

गोविंद घाट गुरुद्वारे से पंज प्यारे निशान साहिब के साथ श्रद्धालु घांघरिया के लिए रवाना

समाचार इंडिया/ऋषिकेश/गोपेश्वर। हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। शुक्रवार को गोविंद घाट गुरुद्वारे से पंज प्यारे, निशान साहिब के साथ श्रद्धालु घांघरिया के लिए रवाना हुए। पहले जत्थे में सात सौ से अधिक यात्री शामिल हैं। हेमकुंड साहिब लक्ष्मण मंदिर के कपाट 20 मई को विधि विधान के साथ सुबह खोल दिए जाएंगे। गोविंद घाट गुरूद्वारा में आज सुबह गुरुवाणी अरदास, सुखमणी पाठ, शब्द-कीर्तन किया गया। इसके बाद गोविंदघाट गुरुद्वारे से पंच प्यारों की अगुवाई में तीर्थयात्रियों का पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हो गया। बह आठ बजे गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने तीर्थ यात्रियों को सरोपा भेंटकर घांघरिया के लिए रवाना किया। हेमकुंड के लिए गोविंद घाट से अपराह्न दो बजे तक ही यात्रियों को घांघरिया जाने दिया जाएगा। फिलहाल बुजुर्ग व बच्चे यात्रा पर नहीं जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *