Thu. Dec 18th, 2025

महिला आयोग की अध्यक्ष ने छात्राओं के साथ देखी ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म

समाचार इंडिया/देहरादून। आज देहरादून के टाइम स्क्वायर मॉल में दोपहर 12 बजे के शो में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने महाविद्यालयों की 96 छात्राओं व सामाजिक महिलाओं के साथ शाश्वत भारत ट्रस्ट के सहयोग द्वारा द केरल स्टोरी मूवी देखी।

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने छात्राओं को फ़िल्म दिखाते हुए कहा कि यह फ़िल्म केरल में हुई अनेको घटनाओं को उजागर करते हुए आप सब को जागरूक करने का काम भी करेगी। साथ ही उन्होंने वहां उपस्थित छात्राओं को जागरूक करते हुए यह संदेश भी दिया कि हमे अपनी संस्कृति और संस्कारों को कभी नही छोड़ना चाहिए साथ ही हमे सोशियल मीडिया जैसे प्लेटफार्म पर अनजान व्यक्तियों के संपर्क से दूरी बना कर रखनी चाहिए।

सदैव सतर्क रहते हुए अपने माता पिता के साथ अपनी दैनिक दिनचर्या को साझा भी करना चाहिए। कुसुम कण्डवाल ने बताया कि आज  प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में महिलाएं ऊंचाइयों और बुलंदियों को छू रही है आज आवश्यकता है तो हमे जागरूक होकर अपने संस्कारों व संस्कृति के साथ आगे बढ़ने की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रकार के प्रकरणों को रोकने के लिए राज्य के हित में सख्त धर्मांतरण कानून भी बनाया है।

शाश्वत भारत ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ माधव मैठाणी ने बताया कि समाज में जागृति फैलाने के उद्देश्य से आज मूवी “द केरल स्टोरी” का दोपहर 12:30 बजे का पूरा शो बुक किया गया और यह क्रम आगे भी चलता रहेगा। इस अवसर पर शाश्वत भारत ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ माधव मैठाणी, अभाविप की प्रदेश अध्यक्ष डॉ ममता सिंह, आरएसएस के सुरेन्द्र सिंह, विहिप के संगठन मंत्री अंकुर, मनोज बिष्ट, कुश भाटिया, सुमन चौहान, पत्रकार नीता काण्डपाल सहित एमकेपी डीएवी एवं एससीआरआर की 96 छात्राएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *