Mon. Sep 23rd, 2024

महाराज ने बागेश्वर में किया विकास कार्यों का निरीक्षण

समाचार इंडिया/देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज बागेश्वर में कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों में चल रही खामियों को त्वरित रूप से दूर करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों को उन्हें तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनी और उन समस्याओं का त्वरित रूप से निराकरण करने के निर्देश भी दिए। पत्रकार वार्ता उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के पर्यटन को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से गंगोत्री और यमुनोत्री का विकास किया गया है उसी तर्ज पर सरयू के उदगम स्थल का भी विकास किया जाएगा। इसी के मद्देनजर कुछ समय पहले ही वहां अर्धकुंभ का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरयू के उदगम स्थल की जानकारी बहुत कम लोगों को है कि वह बागेश्वर में है, इसलिए सरयू के उदगम स्थल के विकास को तेजी से बढ़ाया जाएगा। साथ ही पिंडारी ग्लेशियर का भी विकास किया जाएगा इसी को देखते हुए सरकार के द्वारा पिंडारी ग्लेशियर को ट्रेक ऑफ द ईयर भी घोषित किया गया है। उन्होंने कहा की सरकार के द्वारा गढ़वाल और कुमाऊं दोनों क्षेत्रों में भगवती के मंदिरों का विकास करने के लिए एक रोडमैप तैयार किया गया है दोनों ही क्षेत्रों में 12-12 प्रमुख मंदिरों को चयनित किया गया है। इसके साथ-साथ बागनाथ मंदिर को भी प्रसाद योजना के तहत रखा गया है, जिससे बागनाथ मंदिर को भव्य आकर्षक रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया उत्तराखंड को पर्यटन के क्षेत्र में मजबूत करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है आने वाले कुछ समय में उत्तराखंड पर्यटन के क्षेत्र में मजबूती से उभरेगा। वही उनके द्वारा बताया गया कि उत्तराखंड के अंदर जितने भी हाईवे हैं उनमें हो रहे गड्ढों और अन्य समस्याओं को लेकर एक एप भी तैयार किया गया है जो त्वरित रूप से दिक्कत हो तो दूर करने के लिए बनाया जा रहा है जिसका लोकार्पण अट्ठारह मई को किया जा रहा है। जिससे कोई भी व्यक्ति उसमें अपनी क्षेत्र के सड़को की समस्याओं की जानकारी डाल पाएगा और उसके तहत वो जानकारी उस क्षेत्र के विभागीय अधिकारी के पास जाएगी और वह तय समय में उस कार्य को भी पूरा करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *